24 घंटे में आंतों की सफाई करेगी ये पावरफुल ड्रिंक

By Aditya Bharat
02 May 2025, 13:00 IST

अगर पेट साफ हो तो भी आंतों में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं। इससे कब्ज, अपच और पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आइए जानते हैं कैसे आप अपनी आंतों को साफ कर सकते हैं।

बड़ी आंत में गंदगी कैसे जमती है?

बड़ी आंत खाने से पानी और जरूरी पोषक तत्व ले लेती है, लेकिन कई बार गंदगी पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाती, जिससे शरीर में जहरीले तत्व जमा हो जाते हैं।

आंतों की सफाई के फायदे

बड़ी आंत की सफाई से पाचन सुधरता है, पेट हल्का महसूस होता है, त्वचा में निखार आता है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।

24 घंटे में आंतों की सफाई कैसे करें?

फाइबर और नैचुरल क्लींजिंग तत्वों से भरपूर जूस पीकर सिर्फ 24 घंटे में आंतों को डिटॉक्स किया जा सकता है।

जूस बनाने के लिए सामग्री

खीरा, संतरा, सेब, एलोवेरा जेल और अनानास - ये सभी सामग्रियां फाइबर से भरपूर होती हैं और आंतों की सफाई में मदद करती हैं।

जूस कैसे बनाएं?

सभी फलों को काटकर ब्लेंडर में डालें, 200ml पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें और यह जूस तैयार हो जाएगा।

जूस पीने का सही तरीका

इस जूस को पीने के बाद 2 घंटे तक कुछ न खाएं। हल्का भोजन करें और पूरे दिन 8-10 गिलास पानी पिएं।

कितनी बार पीना चाहिए?

हर 10-15 दिन में एक बार इस जूस का सेवन करने से आंतें साफ रहती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

अगर नियमित रूप से आंतों की सफाई की जाए तो पेट की समस्याएं खत्म होती हैं और शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता है। हालांकि बताए गए सामग्री में से किसी से भी आपको एलर्जीहै तो सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com