वजन घटाने के लिए गर्मियों में खाएं ये 5 चीजें

By Aditya Bharat
13 May 2025, 12:00 IST

सर्दियों की तुलना में गर्मी में वजन तेजी से घटाया जा सकता है। बस सही डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत होती है। जानिए 9 बेस्ट इंडियन समर फूड्स। आइए न्यूट्रिशनिस्ट मंजू मलिक से जानें वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

हरी सब्जियां

खीरा, लौकी, करेला, टिंडा जैसी हरी सब्जियां वजन घटाने में मदद करती हैं। ये पेट को ठंडा और शरीर को हाइड्रेट रखती हैं।

जौ (Barley)

जौ में फाइबर ज्यादा होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। जौ का पानी रोज सुबह पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

पानी वाले फल

तरबूज, खरबूजा, ककड़ी जैसे फल शरीर को ठंडा रखते हैं, भूख कम करते हैं और हाइड्रेशन बढ़ाकर वजन घटाने में सहयोग करते हैं।

खीरा और ककड़ी

खीरा और ककड़ी में पानी ज्यादा होता है। यह डिटॉक्स का नेचुरल तरीका है जो पेट को साफ करता है और फैट कम करता है।

कूलिंग हर्ब्स

पुदीना, धनिया, लेमन ग्रास जैसे कूलिंग हर्ब्स पाचन तंत्र को सुधारते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं, जिससे वजन कंट्रोल होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन पोषक तत्व भरपूर होते हैं।

सूखा नारियल

सूखे नारियल में गुड फैट्स और फाइबर पाया जाता है। सीमित मात्रा में सेवन करने से यह पेट भरे रहने का एहसास देता है और ओवरईटिंग रोकता है।

अगर आपको कोई एलर्जी, बीमारी या स्वास्थ्य समस्या है तो ये फूड्स लेने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हेल्दी वेट लॉस के लिए सही गाइड जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com