स्वास्थ्य के लिए भीगे हुए अंजीर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए रातभर पानी में अंजीर को भिगोकर रख दें, सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करें। आइए जानते हैं फायदे।
एनीमिया दूर करे
शरीर में जब आयरन की कमी हो जाती है, तो व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। ऐसे में आप भीगे हुए अंजीर खा सकते हैं। अंजीर आयरन का अच्छा सोर्स होते हैं। अंजीर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
अस्थमा से बचाव
भीगे हुए अंजीर अस्थमा से भी बचाव कर सकते हैं। अंजीर के सेवन से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी मिलती है और कफ साफ होता है, जिससे अस्थमा के मरीजों को राहत मिलती है।
हड्डियां मजबूत बनाए
भीगे हुए अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
हार्ट को हेल्दी रखे
अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करे
भीगे हुए अंजीर में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही फाइबर पाचन तंत्र से भी अधिक कोलेस्ट्रॉल को साफ कर सकता है।
कब्ज से राहत दिलाए
भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, अंजीर में फाइबर अधिक होता है। फाइबर पेट को साफ करने में मदद करता है। कब्ज बनने पर आप भीगे हुए अंजीर को सुबह खाली पेट खा सकते हैं।
भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको भीगे हुए अंजीर जरूर खाने चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com