भुनी अदरक के 5 फायदे

By Shilpy Arya
22 Apr 2025, 14:45 IST

अदरक खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आप इसे भूनकर भी खा सकते हैं। लेख में जानें भुनी अदरक खाने के फायदे-

अदरक के पोषक तत्व

अदरक में कई जरूरी गुण मौजूद होते हैं। जिनमें फॉस्फोरस, विटामिन सी, कैल्शियम, कॉपर, मैंगनीज, आयरन, जिंक आदि शामिल हैं।

दर्द से राहद

ज्वॉइंट पेन से आराम पाने के लिए आप भुनी अदरक का सेवन करें। इससे बॉडी पेन भी दूर होता है।

जुकाम में आराम

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप भुनी अदरक खाएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले को भी आराम देते हैं।

पेट के लिए

पेट से जुड़ी कई दिक्कतों के दूर करने में भुनी अदरक खाना लाभकारी होता है। यह कब्ज और अपच दूर करती है।

सूजन से आराम

शरीर की अंदरूनी सूजन कम करने में अदरक को भूनकर खाना फायदेमंद होता है। यह सूजनरोधी गुणों से भरपूर होती है।

वेट लॉस करे

अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अदरक को भूनकर खाएं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आर ओवरईटिंग से बचते हैं।

भुनी अदरक खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com