लाल अमरंथ जिसे चौलाई भी कहा जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में इसे खाने से स्वास्थ्यों को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'सर्दियों में लाल अमरंथ सबको खाना चाहिए। इसके पत्ते और तनों में बहुत से न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।'
लाल अमरंथ में मौजूद गुण
लाल अमरंथ में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन-सी जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
अमरंथ यानी लाल चौलाई में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और पौटेशियम पाया जाता है। इसको खाने से हार्ट को मजबूती देने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
लाल अमरंथ में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसको खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
एनीमिया में फायदेमंद
लाल अमरंथ में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इसको खाने से एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
लाल अमरंथ में भरपूर मात्रा में आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद
लाल अमरंथ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको डाइट में शामिल करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में लाल अमरंथ को खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com