नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, होंगे कई फायदे

By Lakshita Negi
04 Jun 2025, 12:30 IST

नारियल पानी को पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको और हेल्दी बनाया जा सकता है? सिर्फ एक टुकड़ा कच्ची हल्दी मिलाकर नारियल पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. मेधावी गौतम जी से जानें इसके फायदे।

कच्ची हल्दी का फायदा

कच्ची हल्दी को आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

नारियल पानी में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की इम्यून पावर तेजी से बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

हेल्दी डाइजेशन

नारियल पानी में हल्दी मिलाकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। इसे पीने से गैस, अपच व ब्लोटिंग की दिक्कत से आराम मिलता है।

स्किन ग्लो बढ़ाए

नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट करता है और हल्दी से शरीर की अंदर से सफाई होती है। इन दोनों को मिलाकर पीने से चेहरे पर निखार और ग्लो बढ़ता है।

थकान और कमजोरी से राहत

गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है, ऐसे में नारियल पानी में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर के अंदर ठंडक और एनर्जी बढ़ती है, जिससे थकान कम होती है।

वजन घटाने में मददगार

इस ड्रिंक को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट इसे पीने से वेट कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं यह ड्रिंक?

एक गिलास नारियल पानी में एक टुकड़ा कच्ची हल्दी मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फ्रेश पिएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू भी मिला सकते हैं।

आप भी नारियल पानी में हल्दी मिलाकर पिएं और खुद को हेल्दी बनाएं रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com