प्लम यानी आलूबुखारा एक स्वादिष्ट और पोषक फल है, जो न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
आलूबुखारा के फायदे
आलूबुखारा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करते हैं और उम्र बढ़ने के साथ आने वाली आंखों की बीमारियों से सुरक्षा करते हैं। खासकर, मोतियाबिंद जैसे रोगों से।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद
इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं और धूप या धूल से होने वाले नुकसान से आंखों को बचाते हैं।
आंखों की सूजन से राहत
रोजाना एक या दो प्लम खाने से आंखों की कोशिकाओं में सूजन कम होती है, जिससे मोतियाबिंद बनने का खतरा घटता है और आंखों की चमक भी बनी रहती है।
आंखों के रेटिना की रक्षा करना
प्लम में पाया जाने वाला ल्यूटिन नामक तत्व आंखों के रेटिना की रक्षा करता है और धुंधला दिखने या रोशनी में परेशानी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
मोतियाबिंद से बचाव
मोतियाबिंद की शुरुआत में अक्सर आंखों के चारों ओर धुंध सी लगने लगती है। ऐसे में, प्लम जैसे फलों का सेवन आंखों को साफ और तेज बनाए रख सकता है।
फ्री रेडिकल्स से लड़ना
यह फल शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और धीरे-धीरे मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
आंखों की रोशनी होगी बेहतर
बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होना सामान्य है। लेकिन, अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से प्लम शामिल करें, तो ये गिरावट धीमी हो सकती है।
आंखों को मिलेगा आराम
जो लोग घंटों स्क्रीन पर काम करते हैं या बाहर धूप में ज्यादा रहते हैं, उनके लिए प्लम एक प्राकृतिक उपाय है आंखों को आराम और सुरक्षा देने का।
आंखें रहेंगी स्वस्थ
प्लम खाने से शरीर में खून का संचार बेहतर होता है, जिससे आंखों तक भरपूर पोषण और ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे आंखें ज्यादा समय तक स्वस्थ बनी रहती हैं।
आंखों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com