पेकान नट्स के फायदे

By Ambika Kimothi
10 Jan 2022, 11:23 IST

पेकान नट को हिन्दी में भिदुरकाष्ठ फल कहते हैं। ये एक ड्राई फ्रूट है, जो बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर है। चलिए जानते हैं, ये आपके स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है?

100 ग्राम पेकान में पोषण-

प्रोटीन 9.17 ग्राम

टोटल लिपिड 71.97 ग्राम

ऐश 1.49 ग्राम

फाइबर 9.6 ग्राम

कैल्शियम 70 मिली ग्राम

आयरन 2.53 मिली ग्राम

इसका उपयोग करें

ड्राई फ्रूट की तरह खाएं
स्नैक्स की तरह खाएं
ओट्स में मिलाकर खाएं
शेक में मिलाकर पिएं
दूध के साथ पिएं

दिल को स्वस्थ रखे

दिल को स्वस्थ रखने के लिए पेकान नट का सेवन नियमित रूप से करें। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन, विटामिन ई और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो आपके कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।

वजन कम करे

पेकान नट को खाने से आपका वजन कम हो सकता है। इस नट में ओलिक ऐसिड होता है, जिससे आपका पेट भरा-भरा रहता है और आपको क्रेविंग नहीं होती है।

बालों को मजबूत बनाए

पेकान नट का सेवन करने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। इसमें भरपूर आयरन होता है, जो बालों को झड़ने से रोकने का काम करता है।

दिमाग को स्वस्थ रखे

पेकान नट में विटामिन ई होता है, जो दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखते हैं।

स्किन के लिए हेल्दी

हेल्दी स्किन के लिए पेकान नट का सेवन नियमित रूप से करें। इस नट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है।

सूजन कम करे

पेकान नट में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जिससे हृदय में सूजन के कारण होने समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं।

नुकसान

एलर्जी हो सकती है।

गर्भवती महिलाएं ज्यादा सेवन से बचें।

अधिक सेवन से हड्डियों के नुकसान हो सकता है।

अधिक सेवन से पेट में समस्या हो सकती है।

पेकान नट सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है। इसलिए इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें और खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com