High Cholesterol कम करने के लिए खाएं यह 1 सब्जी

By Himadri Singh Hada
04 Apr 2025, 18:00 IST

करौंदा को कैरिसा कैरेंडस भी कहा जाता है। यह एक छोटा और खट्टा फल है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है।

एक्सपर्ट की राय

नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि करौंदा शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

करौंदा खाने के फायदे

करौंदा में विटामिन सी, फाइबर और फाइटोस्टेरॉल जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन में सुधार

करौंदा में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है। यह पाचन रस के साथ मिलकर एक जेल बनाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को आंतों से बाहर निकालता है, जिससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

प्लाक जमने का खतरा होगा कम

करौंदा के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है और धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा घटाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना

करौंदा का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यह फल विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

करौंदा खाने का तरीका

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में करौंदा का सेवन करना फायदेमंद है। इसे ताजे फल के रूप में खा सकते हैं या आचार और सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

करौंदा में पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल होते हैं, जो न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, बल्कि हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव

करौंदा में फाइटोस्टेरॉल होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं। इसके स्तर को संतुलित रखते हैं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कम किया जा सकता है।

करौंदा का सेवन करने से शरीर में हानिकारक ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है, जो ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com