गुड़-अजवाइन की चाय पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

By Shilpy Arya
14 Jan 2025, 17:45 IST

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गुड़ खाना या उसकी चाय या पानी का सेवन करते हैं। आप इसमें अजवाइन भी डाल सकते हैं। इससे गुड़-अजवाइन की चाय अधिक हेल्दी हो जाती है-

इस स्टोरी में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार से जानें गुड़-अजवाइन की चाय पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं-

सर्दी-खांसी से आराम

गुड़-अजवाइन की चाय का सेवन करने से सर्दी-खांसी और बुखार से राहत पाने में मदद मिलेगी। इससे गले की खराश दूर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

जो लोग मौमस में जरा सा भी बदलाव होने पर बीमार हो जाते हैं, उन्हें रोजाना सीमित मात्रा में गुड़-अजवाइन की चाय पीनी चाहिए।

पेट दर्द से राहत

पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से राहत दिलाने में गुड़-अजवाइन की चाय लाभकारी होता है। आप इसका काढ़ा भी ले सकते हैं।

कमजोरी दूर करे

गुड़-अजवाइन की चाय का सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर करने में मदद मिलती है। इसे 10 से 15 दिन पिएं।

ठंड से बचाव

सर्दी के मौसम में रोज गुड़-अजवाइन की चाय पीने से आपको ठंड से बचने में मदद मिलती है। इनकी तासीर गर्म होती है।

सावधानी

गर्म तासीर के कारण आपको इसका अधिक सेवन नहीं करना है। साथ ही, शुगर पेशेंट अपने डाक्टर की सलाह पर इसे लें।

गुड़-अजवाइन की चाय पीने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com