किशमिश और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। खासकर पुरुषों के लिए यह मिश्रण बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसके सेवन से पुरुषों को क्या लाभ मिलते हैं।
पोषण से भरपूर
किशमिश में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी6 और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे और भी फायदेमंद बनाते हैं।
कैसे करें तैयार
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए थोड़ी सी किशमिश को शहद में भिगोकर रखा जाता है। आधे घंटे बाद इसे किसी कांच के बर्तन में स्टोर कर लिया जाता है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।
शहद और किशमिश कब खाएं?
रोज सुबह खाली पेट किशमिश और शहद का सेवन करने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलते है। इसके बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ भी खाने से बचना चाहिए, ताकि पोषक तत्व अच्छे से एब्जॉर्ब हो सकें।
इम्यूनिटी के लिए शहद और किशमिश
इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह बदलते मौसम में होने वाले इंफेक्शन, फ्लू और अन्य बीमारियों से बचाने में मददगार होता है।
शारीरिक कमजोरी दूर होती है
अगर शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो किशमिश और शहद का सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद नैचुरल शुगर और पोषक तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।
स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार
पुरुषों के लिए यह मिश्रण खासतौर पर उपयोगी है, क्योंकि यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। किशमिश में एमीनो एसिड पाया जाता है, जो प्रजनन क्षमता को सुधारने में सहायक होता है।
यौन शक्ति को बढ़ाता है
इसका नियमित सेवन पुरुषों की यौन शक्ति को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज शरीर को ज्यादा एनर्जी देने का काम करते हैं और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।
किशमिश और शहद को एक साथ खाने से पुरुषों को कई लाभ मिलते हैं। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com