नींबू पानी के साथ गोंद कतीरा पीने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
24 Apr 2025, 18:30 IST

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। ऐसे में गोंद कतीरा और नींबू से बना ड्रिंक आपको राहत दे सकता है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बोहरा से जानते हैं गोंद कतीरा और नींबू के स्पेशल ड्रिंक की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

क्या है गोंद कतीरा?

गोंद कतीरा एक नेचुरल कूलिंग एजेंट है। इसे ट्रैगैकैंथ गोंद भी कहते हैं। यह शरीर की गर्मी कम करने और थकान से राहत देने में मदद करता है।

नींबू का पाचन में योगदान

नींबू में मौजूद विटामिन C पाचन को दुरुस्त करता है। यह अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत देता है और शरीर को ताजगी देता है।नींबू में मौजूद विटामिन C पाचन को दुरुस्त करता है। यह अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत देता है और शरीर को ताजगी देता है।

कैसे बनाएं ये ड्रिंक

गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह अतिरिक्त पानी निकाल दें। एक गिलास में नींबू का रस, गोंद कतीरा, पानी और चीनी मिलाएं। अगर आप ठंडा ड्रिंक पसंद करते हैं तो इसमें बर्फ के टुकड़े मिला सकते हैं।

इसके फायदे

गोंद कतीरा ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित करता है और लू या डिहाइड्रेशन से बचाता है।

पोषण से भरपूर

नींबू में विटामिन C और गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह ड्रिंक स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आपको बता दें कि नींबू पानी और गोंद कतीरा दोनों ही त्वचा को निखारने और झाइयां हटाने में सहायक हैं।

रोजाना एक गिलास पिएं

गर्मी के दिनों में रोज एक गिलास गोंद कतीरा-नींबू ड्रिंक पिएं। यह शरीर को ठंडक, ऊर्जा और जरूरी पोषण देगा। इसे अपनी समर डाइट में जरूर शामिल करें।

नींबू पानी के साथ गोंद कतीरा पीने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com