पुरुषों के लिए गोंद कतीरा के लाभ

By Deepak Kumar
09 Apr 2025, 09:00 IST

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो पेड़ों से निकलने वाला एक गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ होता है। यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और कई स्वास्थ्य लाभ देने के लिए जाना जाता है।

डॉक्टर से जानें

आयुर्वेद में गोंद कतीरा का उपयोग कई शारीरिक समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है, खासकर पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए। तो चलिए आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानें पुरुषों के लिए गोंद कतीरे के फायदों के बारे में।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में मददगार

गोंद कतीरा इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी स्तंभन दोष की समस्या में फायदेमंद है। यह यौन शक्ति को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक इरेक्शन बनाए रखने में मदद करता है।

नाइट फॉल की समस्या में राहत

अगर आप नाइट फॉल यानी स्वप्नदोष से परेशान हैं, तो गोंद कतीरा आपके लिए रामबाण हो सकता है। यह वीर्यपात की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शारीरिक ताकत बढ़ाए

गोंद कतीरा पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और शरीर को ताकतवर बनाता है। यह मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है।

गर्मी से राहत

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा बेहतरीन उपाय है। यह हीट स्ट्रोक, नकसीर और लू से बचाता है।

बेहतर पाचन के लिए लाभकारी

गोंद कतीरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है।

गोंद कतीरा कैसे लें?

गोंद कतीरा मिश्री के साथ पानी में भिगोकर सेवन करें। आप इसे दूध, नींबू पानी या शिकंजी में मिलाकर भी ले सकते हैं।

गोंद कतीरा एक सस्ता, असरदार और पूरी तरह प्राकृतिक उपाय है। आप भी अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com