स्वाद और सेहत से भरपूर होता है साग, जानें इसे खाने के फायदे

By Shilpy Arya
12 Dec 2024, 18:01 IST

कई प्रकार के औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर साग आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आपको ठंड के मौसम में साग जरूर खाना चाहिए-

लेख में द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से जानें आपको कौन से साग खाने चाहिए। साथ ही, जानें इसके फायदे-

बथुआ

विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर बथुआ का साग खाएं। सर्दी के मौसम में आप इसका सेवन कर सकते हैं।

सरसों का साग

सरसों का साग विटामिन-सी के लिए अच्छा ऑप्शन है। सर्दी के मौसम में इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और इसकी तासीर गर्म होती है, जो ठंड से भी बचाव करती है।

हरी मटर के पत्ते

जी हां, आप हरी मटर के पत्ते का साग भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

मेथी

मेथी की पत्तियां किसी सुपरफूड से कम नहीं होती है। अक्सर लोग इसे सब्जी व पराठे के रूप में खाते हैं। आप इनका भी साग खा सकते हैं। इनमें विटामिन-ए, सी, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

पालक

आप हरी पत्तेदार पालक के साग का सेवन कर सकते हैं। इसके ल्यूटिन, मैग्नीशियम, फाइबर, जिंक, व‍िटाम‍िन-ए, सी, ई और के आदि गुणों से भरपूर होता है।

साग खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। आप इन सभी तरह के साग को अपनी डाइट में एड कर सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com