अंजीर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं। भीगे अंजीर से शरीर पोषक तत्व जल्दी अवशोषित करता है, जिससे स्वास्थ्य पर बेहतर असर पड़ता है। अगर इन्हें भिगोकर खाया जाए तो सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए डायटीशियनर गरिमा गोयल से जानते हैं इसके फायदे।
दिल को बनाए सेहतमंद
भीगे अंजीर हृदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम कर हृदय संबंधी रोगों से बचाव करते हैं।
हड्डियों को करें मजबूत
अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम होता है। ये तत्व हड्डियों को मजबूती और ताकत देने में मदद करते हैं।
प्रजनन क्षमता को बढ़ावा
अंजीर में मौजूद जिंक, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट हार्मोन बैलेंस करते हैं। यह पीरियड्स की समस्याओं और महिलाओं की कमजोरी में भी मददगार है।
वजन घटाने में सहायक
भीगे अंजीर में भरपूर फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह मेटाबॉलिज्म सुधार कर वजन घटाने में मदद करता है।
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
अंजीर में पोटैशियम और क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए उपयोगी हो सकता है।
ब्लड प्रेशर संतुलित रखे
भीगे अंजीर में मौजूद पोटैशियम, शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है।
कैसे खाएं भीगे अंजीर?
रातभर 1-2 अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। आप इन्हें स्मूदी, ओट्स या ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं।
प्रेग्नेंसी, एलर्जी या दवाओं के साथ लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। डायबिटिक पेशेंट अंजीर सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि यह शुगर कम कर सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com