तिल-गुड़ में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लोग अक्सर मकर संक्रांति के दिन इनका सेवन करते हैं। कुछ लोग इसे सीधे तौर पर, तो कुछ लड्डू के रूप में खाते हैं। लेख में विस्तार से जानें तिल-गुड़ खाने के फायदे-
मजबूत हड्डियां
मकर संक्रांति के दिन आप तिल-गुड़ का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम के गुण हड्डियों को मजबूती देते हैं। आप इन्हें कभी भी खा सकते हैं।
स्वस्थ पाचन के लिए
कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में तिल-गुड़ लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पेट को स्वस्थ रखते हैं।
एनर्जी दे
शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने के लिए तिल-गुड़ खाएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की थकान और कमजोरी दूर करेंगे। आप तिल को रोस्ट करने गुड़ के चूरे में मिक्स करके खा सकते हैं।
ठंड से बचाव
मकर संक्रांति के दिन कफी ठंड होती है। ऐसे में खुद का सर्दी से बचाव करने के लिए तिल-गुड़। इन दोनों की तासीर गर्म होती है, जो ठंड से बचाती है।
गले के लिए फायदेमंद
गले के दर्द और खराश को दूर करने में तिल-गुड़ खाने से आपको मदद मिल सकती है। यह गले की खराश और खांसी में आराम दिलाता है।
हल्दी स्किन
त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में तिल-गुड़ खाना लाभकारी हो सकता है। यह बॉडी से टॉक्सिंस निकालता है। इस तरह स्किन साफ होती है।
सावधानी
डायबिटीज पेशेंट अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही तिल-गुड़ खाएं। अगर आपकी शुगर हाई है, तो इसके सेवन से परहेज करें।
मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ का सेवन जरूर करें। आप चाहें, तो इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyheath.com