दही रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

By Anuj Tiwari
01 Jun 2023, 22:00 IST

दही और रोटी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही के साथ नियमित तौर पर रोटी खाने से कई समस्याओं को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं दही रोटी के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में -

पाचन के लिए फायदेमंद

पाचन संबंधी समस्या होने पर दही के साथ रोटी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह कॉम्बिनेशन आसानी से पच जाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण भी तेजी से होता है। कब्ज और अपच आदि की समस्या होने पर इस मिश्रण का सेवन करना फायदेमंद होता है।

हाई ब्लड प्रेशर में सहायक

दही और रोटी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। इस मिश्रण में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही रोटी खाना हड्डियों के लिए भी लाभदायक होता है। दही में कैल्शियम और विटामिन D भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों का बेहतर विकास कर हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

रोटी और दही का एक साथ सेवन दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव कम होता है, जिससे दिमाग शांत रहता है और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

इम्यूनिटी कमजोर होने पर मौसमी बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचाव के लिए दही के साथ रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में बहुत मदद करते हैं।

इसलिए दही के साथ रोटी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com