ठंड में भुनी शकरकंदी खाने के फायदे

By Shilpy Arya
08 Jan 2025, 14:00 IST

स्वाद में मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंदी का सेवन करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आपको ठंड के मौसम में भुनी शकरकंदी का सेवन करना चाहिए।

इस लेख में मेट्रो अस्पताल के सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विशाल खुराना से विस्तार से जानें, ठंड में भुनी शकरकंदी खाने के फायदे-

शकरकंदी के पोषक तत्व

ठंड में भुनी शकरकंदी खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। यह आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी6, सी, डी, फाइबर, पोटैशियम और हेल्दी फैट के गुण मौजूद होते हैं।

पाचन सुधारे

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए और कब्ज व अपच से निजात पाने के लिए भुनी शकरकंदी को डाइट में एड करें। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

ठंड के मौसम में अधिकतर लोगों के शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में भुनी शकरकंदी का सेवन करने से बॉडी को विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन मिलता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

एनर्जी दे

शरीर की थकान और कमजोरी दूर करने के लिए और बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए शकरकंदी खाएं। इसमें ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है।

मजबूत हड्डियां

बोन हेल्थ को बेहतर करने में शकरकंदी खाना लाभकारी हो सकता है। यह मैंग्नीज और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियां और दांत मजबूत बनाता है।

ठंड में भुनी शकरकंदी खाने से ये सभी लाभ मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com