खाली पेट कच्चा पपीता खाएंगे तो क्या होगा?

By Shilpy Arya
28 Nov 2024, 15:30 IST

कच्चा पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं। इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबरना मैथयूवनन से विस्तार से जानते हैं खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फायदे-

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए खाली पेट कच्चा पपीता खाएं। इसमें इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड के गुण होते हैं।

वेट लॉस करे

अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आप खाली पेट कच्चा पपीता खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर के गुण आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

पेट को स्वस्थ रखे

पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों को दूर करने के लिए कच्चे पपीते का सेवन करें। यह फाइबरका अच्छा सोर्स होता है, जो कब्ज और अपच से निजात दिलाता है।

बीपी कंट्रोल करे

पोटैशियम के गुणों से भरपूर होने के कारण खाली पेट कच्चा पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

कच्चे पपीते का सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इसके विटामिन ए, बी, सी व ई, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लाइकोपीन और फाइबर के गुण ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं।

सावधानी-

गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा पपीता खाना बेहद नुकसानदायक होता है। वे इसके सेवन से परहेज करें।

खाली पेट कच्चा पपीता खाना इन सभी तरीकों से फायदेमंद होता है। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com