कच्चे खजूर खाने के फायदे

By Deepak Kumar
29 Apr 2025, 09:00 IST

कच्चे खजूर का सेवन शरीर में वात और पित्त का संतुलन बनाए रखता है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है और शरीर की ऊर्जा बनी रहती है। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरालक्ष्मी यनमंद्रा से कच्चे खजूर को खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

कच्चे खजूर यानी पीले खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन A, B6 और K पाए जाते हैं।

शुगर कंट्रोल में मददगार

कच्चे खजूर में प्राकृतिक शर्करा जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं। ये ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं और डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।

एनर्जी बूस्टर

आयरन से भरपूर कच्चे खजूर शरीर में थकावट और कमजोरी को दूर करते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है।

कब्ज से राहत

कच्चे खजूर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है। यह कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

मांसपेशियों की ऐंठन दूर करें

कच्चे खजूर में मैग्नीशियम और कैल्शियम मांसपेशियों की ऐंठन व दर्द को ठीक करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

कम कैलोरी और हाई फाइबर के कारण कच्चे खजूर वजन घटाने में मदद करते हैं। सुबह के नाश्ते में इनका सेवन वेट लॉस के लिए बेहतरीन उपाय है।

खून की कमी दूर करें

कच्चे खजूर में भरपूर आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। इन्हें दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है।

सीमित मात्रा में कच्चे खजूर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com