नाशपाती स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खाली पेट नाशपाती खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो आइए डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटेरजा से जानते हैं रोज सुबह खाली पेट नाशपाती खाने से क्या-क्या फायदा होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर नाशपाती
खाली पेट नाशपाती खाने से शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, K, नियासिन, फोलेट और पोटेशियम भरपूर होता है।
वजन घटाने में मददगार
फाइबर से भरपूर नाशपाती पेट लंबे समय तक भरा रखती है। इससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है। डाइट में शामिल करें और खुद फर्क महसूस करें।
कब्ज और अपच से राहत
नाशपाती में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है। यह मल को नरम बनाता है और मल त्याग को आसान करता है। कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
नाशपाती में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे आप बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं।
सूजन कम करने में सहायक
इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं। यह गुण शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं और बीमारियों से भी बचाते हैं।
हार्ट के लिए हेल्दी
नाशपाती हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में सहायक होता है।
फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नाशपाती फ्री रेडिकल्स के असर से शरीर की रक्षा करती है। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
रोज सुबह खाली पेट नाशपाती खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com