गर्मियों में आड़ू खाने से क्या फायदे होते हैं?

By Harsha Singh
08 May 2024, 07:00 IST

गर्मियां आते ही बाजारों में आड़ू बिकने लगे हैं। यह फल खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इस फल को खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आइए इन लाभों एक बारे में जानते हैं-

पोषक तत्वों से भरपूर

आड़ू में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

वेट-लॉस में मिलेगी मदद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आड़ू का सेवन कर सकते हैं। इस फल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। आड़ू के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मिलेगी मदद

अगर आप मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार होते रहते हैं, तो आपको आड़ू का सेवन करना चाहिए। आड़ू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

पाचन-तंत्र को फायदा

आड़ू के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट में गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

आड़ू के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने का काम करता है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है।

डिप्रेशन में कमी

आड़ू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करते हैं। इसके सेवन से स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है। आड़ू मेंटल हेल्थ की समस्याओं को दूर करता है।

आड़ू खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com