रात भर भीगी मूंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे

By Lakshita Negi
08 Jul 2025, 16:07 IST

मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। अगर इसे रातभर भिगोकर खाया जाए, तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें रात भर भिगोकर खाने के फायदे।

डाइजेशन अच्छा करे

भीगी हुई मूंगफली में फाइबर भरपूर होता है, जो पेट को साफ रखता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है और पाचन अच्छा करती है।

प्रोटीन का सोर्स

रातभर भीगी मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है। यह मसल्स को स्ट्रांग बनाती है और वेजिटेरियन लोगों के लिए एक सस्ती और असरदार प्रोटीन डाइट है।

वेट लॉस में मददगार

भीगी मूंगफली खाने से पेट देर तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है और वजन को बैलेंस रखने में मदद करती है।

हार्ट हेल्दी करे

भीगी मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स हार्ट आर्टरीज को साफ रखते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

हड्डियों को ताकत दे

मूंगफली में मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देते हैं। यह खासतौर पर बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद है।

डायबिटीज में फायदेमंद

भिगोई मूंगफली खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

कैसे और कब खाएं?

रातभर मूंगफली को भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। सुबह को इसका छिलका उतार कर खाएं। रोजाना सीमित मात्रा में खाने से अधिक लाभ मिलता है।

भिगोई मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होती है इसे अपनी डाइट में शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com