ओट्स को पानी के साथ खाने के फायदे

By Lakshita Negi
13 Jun 2025, 08:00 IST

ओट्स को ज्यादातर लोग दूध के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पानी के साथ भी खाया जा सकता है? आइए जानें ओट्स को पानी के साथ खाने से क्या फायदा होता है।

लो कैलोरी डाइट

पानी के साथ ओट्स खाने से इसमें एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं जुड़ती। ये वेट कम करने वालों के लिए अच्छा नाश्ता है, जो भूख को शांत करता है और वेट नहीं बढ़ता।

पाचन में सुधार

ओट्स में फाइबर भरपूर होता है और जब इसे पानी में पकाया जाए, तो यह आसानी से पच जाता है। कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे दूर होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। पानी में पकाने से इसमें कोई फैट नहीं होता, जिससे यह हार्ट के लिए और भी फायदेमंद है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

ओट्स धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ता। पानी में पकाने से यह और भी हल्का बनता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

हाइड्रेशन में मददगार

पानी में बने ओट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। गर्मियों में या थकान के टाइम इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, जो थकान कम करता है।

जल्दी बनने वाला नाश्ता

पानी में ओट्स पकाने में कम टाइम लगता है। यह जल्दी तैयार हो जाता है, जिससे सुबह की भागदौड़ में एक हेल्दी और आसान नाश्ते का ऑप्शन मिल जाता है।

हल्का और पैष्टिक खाना

अगर आप हल्का खाना चाहते हैं, तो पानी वाले ओट्स आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे भूख जल्दी नहीं लगती है।

ओट्स को पानी के साथ खाएं ओर खुद को हेल्दी और लाइट रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com