औषधीय गुणों से भरपूर जायफल हर रसोईघर में मौजूद होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जायफल में फास्फोरस, मैग्निशियम, आयरन और विटामिन ए, सी, ई के गुण मौजूद होते हैं।
इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रावणी चव्हाण से विस्तार से जानते हैं, सर्दी में जायफल खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं-
जायफल की तासीर कैसी होती है?
जायफल की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सर्दियों में करना बहुत फायदेमंद होता है।
सर्दी-जुकाम से आराम
सर्दी में जायफल खाने से सर्दी-जुकाम की दिक्कत से आराम पाने में मदद मिल सकती है। बदलते मौसम में सबसे अधिक सर्दी-जुकाम की दिक्कत होती है।
पेट के लिए फायदेमंद
ठंड के मौसम में आप अधिक ऑयली फूड खाते हैं। जिसके कारण पेट की दिक्कतें अधिक होती हैं। ऐसे में जायफल खाने से कब्ज और अपच जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।
दर्द दूर करे
बॉडी पेन से राहत पाने के लिए सर्दियों में जायफल को डाइट में एड करें। इसके एनाल्जेसिक गुण फायदेमंद होते हैं। इससे हड्डियों और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
ठंड के दिनों में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आप जायफल को डाइट में जोड़ें।
सर्दी में जायफल खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। लेकिन, इसे अधिक न खाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com