मोरिंगा पाउडर को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है और यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मोरिंगा पाउडर में शहद मिलाकर खाने से शरीर को और कई फायदे होते हैं। आइए जानें इस मिक्सचर के फायदे क्या हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करे
मोरिंगा पाउडर में शहद मिलाकर खाने से शरीर की इम्यून पावर बढ़ती है। इससे वायरल इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम की दिक्कत से लड़ने में मदद मिलती है।
शरीर की ताकत बढ़ाए
मोरिंगा में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसे शहद के साथ खाने से शरीर को ताकत और स्टैमिना मिलता है, जिससे थकान कम होती है।
स्किन ग्लो बढ़ाए
मोरिंगा और शहद के इस मिक्सचर से खून साफ होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे स्किन साफ और नेचुरली ग्लोइंग दिखती है।
हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम
शहद और मोरिंगा का मिक्सचर पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट में गैस, अपच और कब्ज की दिक्कत से भी आराम मिलता है और डाइजेशन हेल्दी होता है।
वजन घटाने में मददगार
मोरिंगा और शहद के मिक्सचर से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है, सुबह खाली पेट इसे खाना फायदेमंद हो सकता है।
हेल्दी हार्ट
मोरिंगा और शहद का सेवन करने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।
खाने का तरीका
एक चम्मच मोरिंगा पाउडर के साथ एक चम्मच शहद मिक्स करें और इसे अच्छे से मिलाकर सुबह खाली पेट में खाएं।
आप भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए मोरिंगा पाउडर के साथ शहद मिलाकर खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com