कुल्फा का साग खाने के फायदे

By Shilpy Arya
01 May 2025, 16:45 IST

साग कई प्रकार के पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। हम बात कर रहे हैं कुल्फा साग के बारे में। आइए जानें इसके फायदे-

स्वस्थ त्वचा

त्वचा से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए कुल्फा का साग फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोलेजन बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कुल्फा का साग खाएं। इसके ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।

अच्छी नींद

बेहतर नींद के लिए भी कुल्फा का साग खाना फायदेमंद होता है। यह नेचुरली मेलाटोनिन से भरपूर होता है।

सूजन घटाए

शरीर की सूजन कम करने में कुल्फा का साग गुणकारी होता है। इसके बीज सूजन बढ़ाने वाले साइटोकिन्स कम करते हैं।

वेट लॉस

अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए कुल्फा का साग खाएं। यह फाइबर से भरपूर लो कैलोरी फूड होता है।

दिल को रखे सेहतमंद

सेहतमंद दिल के लिए कुल्फा का साग डाइट में एड करें। इसे खाने से दिल से जुड़े रोगों का जोखिम कम होता है।

कुल्फा का साग खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। आपको इसे अपनी डाइट में एड करना चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com