कीवी हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फलों में से एक है। अक्सर लोग इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं और इसके छिलकों को फेंक देते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें कीवी को कैसे खाना चाहिए?
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'कीवी को छिलकों के साथ खाना फायदेमंद है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।'
कीवी में मौजूद गुण
कीवी को छिलके के साथ खाने से इससे फाइबर, 34 प्रतिशत अधिक फोलेट, 32 प्रतिशत अधिक विटामिन-ई और 30 प्रतिशत अधिक पॉलीफेनॉल मिलता है। आपको बता दें, पॉलीफेनॉल, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई का एक रिच सोर्स है।
त्वचा में निखार लाए
कीवी में विटामिन-ई और सी जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको छिलकों के साथ खाने से त्वचा में निखार लाने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
कीवी में विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
कीवी में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड में फैट को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और इसे दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
कीवी को छिलकों के साथ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com