खजूर से बना गुड़ खाने के फायदे

By Shrishti Chaubey
27 Oct 2022, 11:00 IST

खजूर से बने गुड़ को ताड़ गुड़ भी कहते हैं। इसे ज्यादातर पश्चिम बंगाल और झारखंड में बनाया जाता है। ताड़ गुड़ को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

खजूर का गुड़ स्वाद में मीठा होता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादातर सेवन ठंड में किया जाता है। खजूर के गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ को कई फायदे मिलते हैं।

सर्दी-जुकाम

इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे सूखी खांसी में आराम मिल सकता है। खजूर के गुड़ को काढ़े में डालकर सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बलगम और बंद नाक से छुटकारा मिल सकता है।

डायबिटीज

डायबिटिक पेशेंट भी खजूर से बने गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की कम मात्रा पायी जाती है, जिसका डायबिटीज में सेवन करने से स्वास्थ को कोई खतरा नहीं होता।

जोड़ों का दर्द

खजूर का गुड़ कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। खजूर के गुड़ का अदरक के साथ सेवन करने से अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है।

पीरियड्स

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए खजूर के गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से बॉडी में एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जो पीरियड्स में राहत दिलाता है।

त्वचा की समस्या

ताड़ गुड़ का सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है। ये स्किन को क्लीन करने के साथ मेटाबॉलिज्म रेट को भी सुधारता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

खजूर से बने गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ को कई लाभ मिलते हैं, साथ ही कई दिक्कतों से निजात भी पा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com