गर्मियों में शहद खाने के 5 जबरदस्त फायदे

By Deepak Kumar
30 Apr 2025, 16:00 IST

गर्मियों में शहद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, हालांकि इसे गर्म तासीर वाला माना जाता है, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

डायटीशियन से जानें

हालांकि शहद का तासीर गर्म माना जाता है, लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन गर्मियों में भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसके फायदे।

एनर्जी का अच्छा स्रोत

शहद में कार्बोहाइड्रेट्स की भरमार होती है, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा प्रदान करता है। गर्मी में शहद का सेवन आपको थकान और आलस्य से निजात दिला सकता है।

लू से बचाव

शहद के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लू के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है, जिससे लू से बचाव होता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है

शहद शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जो कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करता है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन एजेंट है।

वजन घटाने में मदद

शहद को गुनगुने पानी या नींबू के रस में मिलाकर लेने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पाचन में सुधार होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

एंटी-बैक्टीरियल गुण

शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। यह शरीर को बाहरी खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है, खासकर गर्मी में होने वाली बीमारियों से।

शहद का सेवन कैसे करें?

गर्मियों में शहद का सेवन आप 2-3 चम्मच पानी या अन्य पेय में मिलाकर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसका अधिक सेवन न करें।

गर्मियों में शहद का सेवन से शरीर को ये सब लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com