Maha Shivratri 2025: भांग के बीज खाने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
26 Feb 2025, 06:00 IST

भांग के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, लोग इसे नशे से जोड़कर देखते हैं, जबकि यह पाचन सुधारने, अनिद्रा दूर करने और दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। इसे सही मात्रा में खाना बेहद जरूरी है।

एक्सपर्ट की राय

आइए हेल्थ कोच दिगविजय सिंह से जानते हैं कि भांग के बीज खाने का सही तरीका क्या है और इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

भांग के बीज खाने के फायदे

हेम्प सीड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

वजन रहेगा कंट्रोल

वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए भांग के बीज बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

मेंटल हेल्थ में सुधार

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए भी भांग के बीज उपयोगी होते हैं। यह तनाव और चिंता को कम करने में मददगार होते हैं। साथ ही, दिमागी कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मूड भी बेहतर बना रहता है।

भांग के बीज कैसे खाएं?

भांग के बीज का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इन्हें सब्जी में डालकर, चटनी बनाकर या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है, जिससे इनके पोषक तत्व आसानी से शरीर को मिल सकें।

पाचन में सुधार

इन बीजों को रोटी में डालकर खाने से भी भरपूर पोषण मिलता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी देता है और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

भांग के बीज के नुकसान

कुछ लोगों को भांग के बीज खाने से बचना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाएं इसे खाने से बचें। यह गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

पेट की समस्याएं

पेट से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित लोगों को भी भांग के बीज के सेवन से बचना चाहिए। यह पाचन पर असर डाल सकता है और पेट में गैस, सूजन या दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

गले की समस्या

गले की समस्या होने पर भी भांग के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। यह गले में जलन या खराश को बढ़ा सकता है और सांस की तकलीफ जैसी समस्याओं को भी पैदा कर सकता है।

भांग के बीज सही मात्रा में और सही तरीके से खाने चाहिए। जरूरत से ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए, संतुलित मात्रा में ही सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com