हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के हैं ढेरों फायदे  

By Harsha Singh
24 Sep 2023, 10:42 IST

हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती हैं। इन सब्जियों में विटामिन, प्रोटीन और कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमें कई रोगों से बचाते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इन सब्जियों को खाने से खून भी बढ़ता है, ऐसे में आइए इनके कई फायदे जानते हैं-

मेन्यू में शामिल करें ये चीजें

हम सभी घर के खाने की जगह बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं। हालांकि, यह हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती हैं। ऐसे में इंसान को अपनी डाइट में पालक, सरसों, मेथी, सोया, बथुआ और ब्रोकली जैसी सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

स्किन केयर

डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। हरी सब्जियों में विटामिन के होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही, यह सब्जियां एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें मौजूद मिनरल्स किडनी और नाड़ी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

मोटापा

हरी सब्जियों की कमी से मोटापा बढ़ सकता है। अगर आप तेल और मसालेदार चीजों की जगह हेल्दी हरी सब्जियां खाएंगे, तो आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटने लगेगी। इनके सेवन से इंसान का पेट भी आसानी से साफ हो जाता है।

खून बढ़ेगा

देश में बहुत सी महिलाएं खून की कमी की समस्या का शिकार होती है। ऐसे में इंसान को हरी सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए। इन सब्जियों में आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करता है।

कैंसर

आजकल कैंसर की बीमारी बहुत ही आम होती जा रही है। ऐसे में हरी सब्जियां फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें घुलनशील फाइबर, आयरन, मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं, जो कैंसर जैसे रोगों से शरीर को बचाते हैं।

किडनी

बता दें की हरी सब्जियां इंसान की किडनी में एसिड जमा नहीं होने देती हैं। हरी सब्जियां शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं, इससे पथरी और किडनी से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

हरी सब्जियों का सेवन आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com