लाल रंग के सेब का सेवन आम बात होती है, लेकिन क्या आप हरे सेब खाना पसंद करते हैं? अगर नहीं, तो आइए हरे सेब खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
हरे सेब पोषक-तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा, सोडियम, जस्ता, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक-तत्व शामिल हैं।
किस तरह खाएं हरा सेब?
आप हरे सेब को सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे होते हैं।डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि खाली पेट हरा सेब खाने से क्या फायदे होते हैं?
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
हरे सेब में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। हरे सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
पाचन-तंत्र में होगा सुधार
हरा सेब खाने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। ऐसे में आपका पेट साफ रहता है। ऐसे में व्यक्ति पूरा दिन एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करता है। यही नहीं, यह कब्ज की समस्या से भी बचाता है।
वजन घटाने में मिलेगी मदद
हरे सेब खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जिससे शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज हो जाती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
डायबिटीज होगी कंट्रोल
हरा सेब ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। हालांकि, अगर किसी को टाइप-1 या टाइप-2 डायबिटीज है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
हरे सेब खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com