आप सभी ने बादाम खाने से होने वाले फायदों के बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरे बादामों का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है?
पोषक-तत्वों से भरपूर
हरे बादाम में फ्लेवेनॉइड, एंटी-ऑकसीडेंट्स और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
हरे बादाम खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को एक्टिव और मजबूत बनाते हैं। हरे बादाम के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।
हड्डियां होंगी मजबूत
हरे बादाम मे कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। हरे बादाम हड्डियों से जुड़ी समस्याओं, जैसे स्पॉंडिलाइटिस, स्लिप डिस्क, ओस्टियोपोरोसिस आदि से बचाते हैं।
खून साफ रहेगा
हरे बादाम में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। हरे बादाम के सेवन से खून को साफ किया जा सकता है।
याददाश्त बढ़ती है
हरे बादाम आपकी याददाश्त को तेज करते हैं। ऐसे में आप अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। इससे दिमाग एक्टिव रहता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
हरे बादाम में फ्लेवेनॉइड और बायो फ्लेवेनॉइड पाए जाते हैं। इससे ब्लड वेसल्स अच्छी तरह काम करती हैं। साथ ही, हार्ट तक खून अच्छी तरह पंप हो जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
हरे बादाम खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com