सुबह खाली पेट 1-2 कच्चा लहसुन खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
पेट की समस्याएं रहती हैं दूर
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन पानी के साथ करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। लहसुन पेट से संबंधित समस्याएं जैसे पेट दर्द, दस्त, सूजन, आदि को दूर करने में मदद करता है।
कोल्ड और फ्लू से बचाए
लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। इसलिए ये वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाली मौसमी बीमारियों को रोकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
सुबह के समय खाली पेट कच्चे लहसुन को पानी के साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रोगों की समस्याओं से बचा जा सकता है।
टॉक्सिन्स बाहर निकाले
कच्चे लहसुन की 1-2 कली रोज खाली पेट पानी के साथ खाएं। लहसुन में सल्फाइड्रल यौगिक होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स यानी गंदगी को बाहर निकालते हैं। इससे शरीर की सफाई होती है और रक्त भी शुद्ध होता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अगर आप सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन के साथ एक गिलास पानी का सेवन करते हैं, तो यह कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं।
ये थे सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे। स्वास्थ और डाइट से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com