अमचूर पाउडर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानें -
अमचूर पाउडर में मौजूद गुण
अमचूर पाउडर में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, फैट, पोटैशियम, विटामिन-सी, ए, बी6, डी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं।
एनीमिया में फायदेमंद
अमचूर में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में एनीमिया की समस्या से बचाव करने और ब्लड सेल्स के उत्पादन करने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
अमचूर में पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
अमचूर में पोटैशियम और कुछ फैट पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
अमचूर में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से पेट फूलने और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
स्कर्वी में फायदेमंद
स्कर्वी विटामिन-सी की कमी के कारण होती है। अमचूर में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्कर्वी की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
अमचूर में विटामिन्स के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, साथ ही यह मूत्रमार्ग के संक्रमण को दूर करने में सहायक है।
अमचूर खाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com