सर्दियों में रोज खाएं छुहारे, जानें फायदे

By Shilpy Arya
16 Dec 2024, 18:00 IST

छुहारे का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आप इसका सेवन सर्दियों में रोजाना कर सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें इसके फायदे-

सूजन घटाए

शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने के लिए आप रोजाना ठंड में छुहारे खा सकते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का बेहतरीन सोर्स होते हैं।

पेट के लिए

पेट को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए सर्दियों में रोज छुहारा खाएं। इससे कब्ज और अपच जैसी दिक्कतें दूर होती है। छुहारे में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।

संक्रमण से राहत

छुहारे का सेवन करने से आपका सर्दी-जुकाम, फ्लू आदि से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण बेहद लाभकारी होते हैं।

डायबिटीज में

डायबिटीज के रोगी भी छुहारे का सेवन कर सकते हैं। इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। लेकिन, यह ग्लाइसेमिक लोड में कम होता है। जो ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता।

एनर्जी दे

शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप छुहारे को अपनी डाइट में एड करें। यह आपकी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है।

सर्दियों में रोज छुहारे का सेवन करें। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com