छुहारा खाने के फायदे

By Shrishti Chaubey
19 Dec 2022, 11:38 IST

तासीर में गर्म होता है छुहारा। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं। छुहारे का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं।

पोषक तत्व

आयरन

फाइबर

पोटेशियम

जिंक

विटामिन सी

इंफेक्शन में

संक्रमण से बचने के लिए डाइट में छुहारे को शामिल करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसलिए इसके सेवन से इंफेक्शन में राहत मिल सकती है।

हृदय के लिए

छुहारे के सेवन से हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

कैंसर में

कैंसर से बचने के लिए छुहारे का सेवन करें। इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-ट्यूमर गुण पाया जाता है। छुहारे के सेवन से कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद मिलती है।

सूजन करे कम

एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है छुहारा। छुहारे के सेवन से शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। इसलिए छुहारे का सेवन सीमित मात्रा में रोज करें।

सर्दियों में छुहारे के सेवन से स्वास्थ्य को दुरुस्त बना सकते है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com