रोज उबले अंडे खाने के फायदे

By Anuj Tiwari
26 Aug 2022, 14:08 IST

अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को फिट रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं उबला अंडा खाने के फायदे।

मांसपेशियां मजबूत

अंडे में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है, जो मांसपेशियों का बेहतर निर्माण करने में मदद करते हैं। अंडे का रोजाना सेवन करने से मसल्स मजबूत और ताकतवर होते हैं।

हड्डियों के लिए

अंडे में विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करता है। विडामिन डी की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप नाश्ते में उबले अंडे खा सकते हैं।

मिलता है आयरन

उबले अंडे का पीला हिस्सा या जर्दी खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। अगर आपको एनीमिया है यानी खून की कमी है, तो आप अपनी डाइट में उबले अंडे के पीले हिस्से को शामिल कर सकते हैं।

मेमोरी बूस्टर

अंडे को मेमोरी के लिए अच्छा माना जाता है। अंडे में कोलाइन पाया जाता है, जिससे मेमोरी तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है। रोजाना एक उबला अंडा खाने से दिमाग को हेल्दी रख सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

उबले अंडो में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप उबले अंडे का सफेद हिस्सा खा सकते हैं। लेकिन अंडे को तेल में फ्राई करके या ऑमलेट बनाकर न खाएं।

आंखों के लिए

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी उबले अंडे काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अंडे में ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है। रोजाना उबला अंडा खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

उबला अंडा खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे onlymyhealth.com