शहद और काली किशमिश दोनों को ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे स्किन को ही नहीं, बल्कि सेहत को भी कई फायदे होते हैं। ऐसे में आइए शहद में काली किशमिश मिलाकर खाने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व
शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कार्ब्स, विटामिन, खनिज, अमीनो एसिड, राइबोफ्लेविन और कॉपर भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें स्किन केयर के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
काली किशमिश खाने के फायदे
काली किशमिश शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
अगर आप बहुत ज्यादा बीमार रहते हैं, तो किशमिश और शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। किशमिश और शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इनसे इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
खून की कमी होगी दूर
यह कॉम्बिनेशन आयरन और विटामिन-सी से भरपूर होता है। इससे खून की कमी को दूर किया जाता है। एनीमिया के रोगियों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ेगी
किशमिश और शहद का सेवन करने से फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ती है। किशमिश में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स, फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, आयरन और पोटैशियम शहद के साथ मिलकर ताकत बढ़ाने का काम करते हैं।
पेट के लिए है फायदेमंद
किशमिश में फाइबर पाया जाता है। यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
काली किशमिश और शहद को मिलाकर खाने से कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com