रोज 1 एवोकाडो खाने के फायदे

By Priyanka Sharma
24 Nov 2024, 08:00 IST

एवोकाडो में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें रोज 1 एवोकाडो खाने से क्या होता है?

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'एवोकाडो में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है। ऐसे में रोज 1 एवोकाडो खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।'

स्किन के लिए फायदेमंद

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में ओमेगा-9, विटामिन-सी, विटामिन-ई और ए पाए जाते हैं। ऐसे में रोज 1 एवोकाडो खाने से दाग-धब्बों को कम करने, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है। इसका सेवन करना गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है। जिससे गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिलती है।

फैटी लिवर के लिए फायदेमंद

रोज 1 एवोकाडो खाने से लिवर हेल्थ को बेहतर करने और फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। एवोकाडो में ग्लूटाथियोन होता है, जो लिवर से टॉक्सिन्स को निकालने और लिवर के कार्यों को बेहतर करने में मदद करता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन को दुरुस्त करने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

शरीर को दे एनर्जी

एवोकाडो में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसे रोज खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और एनर्जी देने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

एवोकाडो में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

रोज 1 एवोकाडो खाने से स्वास्थ्य को लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com