मानसून के मौसम में अरबी के पत्ते खाना बहुत लाभदायक होता है। इनमें विटामिन A, C, फाइबर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। तो आइए डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से विस्तार में जानते हैं अरबी के पत्ते खाने के फायदे।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
अरबी के पत्तों में पाए जाने वाले एंटी-हाइपरटेंसिव गुण हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में सहायक
फाइबर से भरपूर अरबी के पत्ते लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। इससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में सहयोग मिलता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाएं
बीटा-कैरोटीन और विटामिन A से भरपूर अरबी के पत्ते आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
दिल को रखें मजबूत
अरबी के पत्तों में नाइट्रेट होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। ये पत्तियां दिल के लिए बेहतरीन सुपरफूड हैं।
एनीमिया से राहत
इन पत्तों में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और एनीमिया से बचाता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है।
पेट के लिए फायदेमंद
अरबी के पत्तों का सेवन पाचन क्रिया को सुधारता है और गैस, अपच जैसे पेट के रोगों से राहत दिलाता है।
कैसे करें सेवन?
अरबी के पत्तों को हल्के तेल में पकाकर सब्जी या पकौड़े के रूप में खा सकते हैं। ज्यादा तलने से बचें ताकि पोषक तत्व नष्ट न हों।
मानसून में अरबी के पत्ते जरूर खाएं क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com