आंवला और लहसुन की चटनी खाने के फायदे

By Anuj Tiwari
07 Sep 2023, 18:35 IST

लहसुन और आंवला से बनी चटनी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जिस कारण इस चटनी का नियमित सेवन आपको कई रोगों से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं आंवला और लहसुन की चटनी खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं -

लहसुन के पोषक तत्व

सोडियम

जिंक

एंटी-ऑक्सीडेंट्स

पोटैशियम

मैग्नीशियम

विटामिन सी

आंवला के पोषक तत्व

कार्बोहाइड्रेड

फॉस्फोरस

विटामिन सी

आयरन

कैल्शियम

प्रोटीन

मजबूत बालों के लिए

लहसुन और आंवले की चटनी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो बालों की ग्रोथ में सुधार लाता है। रोजाना इस चटनी के सेवन से आपके बालों को मजबूती मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

लहसुन और आंवले की चटनी का सेवन करने से त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। इस चटनी के एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को ग्लोइंग बनाने में आपकी मदद करते हैं।

बेहतर इम्युनिटी के लिए

लहसुन और आंवले की चटनी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं होते।

मोटापे से आराम

विटामिन सी के गुणों से भरपूर आंवला और लहसुन से बनी चटनी का सेवन करने से बॉडी फैट घटाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज कंट्रोल में फायदेमंद

डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए आप रोजाना आंवले और लहसुन की चटनी का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कम करने में बहुत मदद करते हैं.

गर्भवती महिलाएं इस चटनी के सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारियों के ल‍िए पढ़ते रहें onlymyhealth.com