चौलाई का साग खाने से क्या फायदा होता है?

By Harsha Singh
28 Apr 2024, 11:00 IST

पालक और सरसों जैसी हरी सब्जियों के साग हम सभी बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चौलाई का साग खाया है? अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको चौलाई का साग खाने के फायदे बताते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

चौलाई में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, मिनरल्स और आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को कई गंभीर समस्याओं से बचाया जा सकता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

चौलाई में प्रोटीन और विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है और आप खुद को कई मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं।

पेट के लिए है फायदेमंद

चौलाई का साग पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और पेट दर्द जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है।  

वेट लॉस में मदद मिलेगी

आप वजन कम करने के लिए भी चौलाई के साग का सेवन कर सकते हैं। यह साग शरीर में उस हार्मोन को रिलीज करता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होगा कम

चौलाई में फाइबर मौजूद होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। इसके अलावा, चौलाई में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

चौलाई इंसुलिन के स्तर को कम करता है और भूख को कंट्रोल में रखता है। यह साग डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद हो सकता है।

चौलाई का साग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com