रोज 1 संतरा खाने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
05 Feb 2025, 17:45 IST

संतरा कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। संतरे में मौजूद गुण शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेख में विस्तार से जानें रोज 1 संतरा खाने के फायदे-

हेल्दी स्किन

त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए रोज 1 संतरा खाएं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी के गुण स्किन के लिए लाभकारी होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने पर आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में विटामिन सी से भरपूर संतरा खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए

रोज 1 संतरा खाने से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ावा देता है।

पाचन सुधारे

संतरे का सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। यह फाइबर के गुणों से भरपूर होता है।

बीपी कंट्रोल करे

बीपी के पेशेंट को 1 संतरा रोज खाना चाहिए। इसमें मौजूद मैग्नीशियम के गुण बीपी को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

पोषण दे

शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने में संतरा मदद कर सकता है। रोज 1 संतरे का सेवन जरूर करें।

रोज 1 संतरा खाने से ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com