सर्दियों में मिलने वाली शलजम में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने या इसका जूस पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -
शलजम में मौजूद गुण
शलजम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है। ऐसे में इसके जूस का स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
वजन लॉस के लिए फायदेमंद
शलजम के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से शरीर की चर्बी को कम करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
शलजम के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
शलजम के जूस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और गठिया जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
शलजम के जूस में अच्छी मात्रा में पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं। इसके जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
शलजम के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
शलजम के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
शलजम का जूस पीने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com