गर्मियों में शिकंजी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
पोषक तत्वों से भरपूर
शिकंजी में पोषक तत्व विटामिन-सी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
गर्मियों में शिकंजी पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। शिकंजी डाइजेशन को बेहतर करती है। साथ ही, यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है।
इम्यूनिटी मजबूत करे
गर्मियों में शिकंजी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शिकंजी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
वजन घटाएं
शिकंजी शरीर का वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
डिहाइड्रेशन
गर्मियों में शिकंजी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही, इसे पीने से चक्कर, थकान और सन स्ट्रोक की समस्या भी दूर होती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
गर्मियों में अधिक तापमान के कारण बीपी बढ़ने लगता है। ऐसे में शिकंजी पीने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में हार्ट के मरीज इसका सेवन जरूर करे।
गर्मियों में शिकंजी पीने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com