गर्मियों में सत्तू की छाछ पीने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
27 Mar 2025, 12:00 IST

गर्मियों में सत्तू छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती, जिससे आप तरोताजा और ऊर्जावान बने रहते हैं।

सत्तू की छाछ के फायदे

सत्तू छाछ पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं और एसिडिटी, कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

थकान या कमजोरी होगी दूर

जो लोग दिनभर थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनके लिए सत्तू छाछ लाभदायक होती है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है।

वजन रहेगा कंट्रोल

अगर आप बार-बार भूख लगने और ओवरईटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो सत्तू छाछ आपके लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और वजन को कंट्रोल रखता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

सत्तू छाछ में कैल्शियम, मिनरल्स, पोटैशियम और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं।

लू से बचाव

यह छाछ शरीर में प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और लू से बचाव होता है। इसलिए, इसे खासतौर पर दोपहर के समय पीने की सलाह दी जाती है।

सत्तू छाछ बनाने का तरीका

सत्तू छाछ बनाने के लिए दही, सत्तू पाउडर, भुना जीरा, पुदीना, धनिया, अदरक, सेंधा नमक और पानी मिलाकर तैयार किया जाता है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद बन जाती है।

पाचन में सुधार

यह पेय शरीर को ठंडा रखता है और पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे गर्मियों में पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए, इसे रोजाना सुबह या दोपहर में पीना फायदेमंद होता है।

शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

अगर आप गर्मियों में बार-बार पानी पीकर भी तरोताजा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो सत्तू छाछ एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है।

सत्तू छाछ को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच पीना सबसे अच्छा होता है। इस समय शरीर इसे अच्छे से पचा सकता है, जिससे दिनभर ताजगी महसूस होगी। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com