ठंड के मौसम में आपको बॉडी की इम्यूनिटी बढाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इस लेख में विस्तार से जानें सर्दियों में रोज अनार का जूस पीने के फायदे-
एनीमिया में लाभकारी
सर्दियों में रोज अनार का जूस पीने से एनीमिया से राहत पाने में मदद मिलेगी। इसमें आयरन, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो थकान और कमजोरी दूर करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
हेल्दी स्किन
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर रोज अनार का जूस सर्दियों में पिएं। यह त्वचा में कसाव लाने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
किडनी डिटॉक्स करे
सुबह अनार का जूस पीने से किडनी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण किडनी स्टोन से आराम दिलाते हैं।
पेट के लिए
पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप सुबह अनार का जूस पिएं। यह जूस आयरन, पोटैशियम, जिंक, फाइबर, विटामिन के,सी, और बी के गुण होते हैं।
सर्दियों में रोज अनार का जूस पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com