सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीने के फायदे

By Kunal Mishra
14 Apr 2023, 14:04 IST

संतरा सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन सुबह खाली पेट इसका जूस पीना स्वास्थ्य की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। आइये जानते हैं खाली पेट संतरे का जूस पीने के कुछ फायदों के बारे में।

हार्ट के लिए फायदेमंद

संतरे का जूस हार्ट के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे पीने से ब्लड प्रेशर और एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे दिल की बीमारियां कम होती हैं।

किडनी स्टोन का खतरा कम करे

संतरे का जूस पीने से किडनी स्टोन होने की आशंका कम होती है। यह जूस यूरीन के पीएच को बढ़ाता है, जिससे पथरी की समस्या में काफी आराम मिलता है। किडनी स्टोन होने पर आप इसे पी सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

संतरे का जूस त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व होते हैं, जो कोलेजन को बढ़ाने के साथ ही दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

संतरे का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। इसे सुबह खाली पेट पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग इसे पी सकते हैं।

वजन घटाए

वजन घटाने के लिए इस जूस को पीना काफी लाभकारी होता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो भूख को कम कर वजन घटाने में मदद करता है।

सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com